क्षेत्रीय
01-May-2026


हाथरस (ईएमएस)। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) की ग्राम पंचायत सदौलपुर में विशाल बैठक आयोजित हुई, जिसमें किसानों ने सरकार की ट्रेड डील को किसान विरोधी करार दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि जल्द ही दिल्ली में महापंचायत आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।बैठक में बड़ी संख्या में किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अमर नोहवार ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा, जिस पर उन्हें हर संभव समाधान दिलाने का आश्वासन दिया गया।प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश भर में आयोजित हो रही किसान पंचायतों के माध्यम से सरकार की नीतियों को किसानों के बीच उजागर किया जा रहा है। जल्द ही रणनीति बनाकर दिल्ली में महापंचायत की तिथि घोषित की जाएगी।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौबे, प्रदेश प्रवक्ता राजन सिंह, चौधरी धर्मेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रभुता, मंडल महासचिव विनोद कुमार, युवा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। ईएमएस / 01 मई 2026