क्षेत्रीय
01-May-2026


हाथरस (ईएमएस)। अन्नू पुत्री प्रेमचंद, निवासी बगीची थाना कोतवाली हाथरस द्वारा 17 अप्रैल 2026 को अपने पति देव प्रकाश पुत्र सौदान सिंह, निवासी ग्राम सीकुर थाना सासनी, के खिलाफ महिला थाना में लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत में पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र भाषा के प्रयोग के आरोप लगाए गए थे।मामले में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत दोनों पक्षों को महिला थाना प्रभारी रितु तोमर द्वारा बुलाकर काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग के दौरान आवेदिका ने अपनी शिकायत दोहराई, वहीं पति व ससुराल पक्ष ने भविष्य में मारपीट और गाली-गलौज न करने का आश्वासन दिया।दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद आपसी सहमति बन गई और किसी भी पक्ष ने पुलिस कार्रवाई की अपेक्षा नहीं जताई। ईएमएस / 01 मई 2026