हाथरस (ईएमएस)। शहर के ओढ़पुरा स्थित चामुंडा देवी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन हुआ। 24 अप्रैल से प्रारंभ हुई कथा में आचार्य कल्पना माधव ब्रज किशोरी ने श्रद्धालुओं को भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों का महत्व बताया।समापन अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय श्रद्धालुओं और आयोजकों का विशेष योगदान रहा। ईएमएस / 01 मई 2026