राज्य
03-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले में अभूतपूर्व आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत जिले के हजारों घरों में एक साथ गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।भगवान बुद्ध के शांति संदेश और गायत्री माता की सद्बुद्धि की प्रार्थना के संगम ने पूरे जिले को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। - हजारों घरों में हुआ यज्ञ, गूंजा मंत्रोच्चार शहर सहित जिले के विभिन्न विकासखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों ने अपने-अपने घरों में यज्ञ वेदी स्थापित कर आहुति दी। एक ही समय पर हुए इस सामूहिक अनुष्ठान से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और हर घर में गायत्री मंत्र की गूंज सुनाई दी। - युवा और बच्चों की रही विशेष भागीदारी इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोडऩा रहा। यज्ञ में बच्चों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन और भी प्रेरणादायक बन गया।यज्ञ में प्रयुक्त जड़ी-बूटियों की आहुति से वातावरण शुद्ध होता है। इस सामूहिक यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और शुद्धता का संदेश भी दिया गया। - जन-आंदोलन का रूप ले रहा अभियान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों से यह अभियान जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। जिला समन्वयक नंदिनी पाटनवार ने बताया कि ‘हर घर आंगन, गायत्री माता’ के संकल्प को साकार करने के लिए यह आयोजन किया गया।यज्ञ के समापन पर सभी परिवारों ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, पौधारोपण और जल सेवा जैसे कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया। - 03 मई 2026