- राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का उद्देश्य, कई राज्यों के खिलाड़ी शामिल - आकर्षक पुरस्कार राशि और लीग-कम-नॉकआउट फॉर्मेट में हो रहा आयोजन बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग महिला वर्ग 2026 (सीजन-9) का भव्य आगाज़ के साथ ही दूसरे दिन रोमांचक मैच खेले गए। जीपीएम पैथर्स पेंड्रा, आरआरबीवाई मुंगेली और एमजेआर रानी बछाली की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मुकाबलों की शुरुआत मुख्य अतिथि जॉइंट कमिश्नर, बिलासपुर संभाग डॉ. अर्चना मिश्रा और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने खिलाडयि़ों से परिचय प्राप्त कर की। पहले मैच में जीपीएम पैथर्स पेंड्रा ने रॉयल विष्फोटक बिलासपुर को 32-30 से हराया। इस मैच में खुशबू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में एमजेआर रानी बछाली ने एआरडी सैदा के शेरनी को 60-20 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की, जिसमें कंचन दीक्षित मैन ऑफ द मैच रहीं। तीसरे मैच में आरआरबीवाई मुंगेली ने रॉयल विष्फोटक बिलासपुर को 44-24 से पराजित किया, जिसमें ताशी को मैन ऑफ द मैच मिला। - मुंगेली नाका मैदान में शाम 6 से रात 10 बजे तक मुकाबला प्रतियोगिता का आयोजन संजय तरण पुष्कर, मुंगेली नाका चौक मैदान में शाम 6 से रात 10 बजे तक किया जा रहा है। यह लीग-कम-नॉकआउट फॉर्मेट में 6 टीमों के बीच खेली जा रही है। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश के खिलाडयि़ों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इसमें दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। विजेता टीम को 1.5 लाख रुपए, उपविजेता को 1 लाख और अन्य पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं। - 03 मई 2026