03-May-2026
...


वाराणसी (ईएमएस)। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने सारनाथ स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने सारनाथ स्टेशन पैनल,ब्लॉक इंस्टूमेंट, क्रैंक हैण्डिल, वीडर काउंटर,विफलता,कैंसिलेश एवं संरक्षा पुस्तिका का अवलोकन किया और स्टेशन अधीक्षक से स्टेशन पर परिचलनिक व्यवस्था का संज्ञान लिया। इसके उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुख सुविधाओं का संज्ञान लिया और यात्री सुविधाओं यथा यात्री शेड,बेंचेस,वाटर बूथ,प्लेटफॉर्म,शौचालय, पैदल उपरिगामी पुल, यात्रियों के लिए स्टेशन पर लगे पंखे और लाइट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे। इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक, वारणसी आशीष जैन वाराणसी सिटी- सारनाथ रेल खण्ड पर स्थित समपार संख्या 19सी का संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूम लॉक,हाइट गेज,गेट फोन,गेट सिगनल,सेफ़्टी उपकरण और सड़क की सरफेस की जांच की। इस क्रम में उन्होंने समपार पर कार्यरत गेट मैन का सक्षमता प्रमाण पत्र,पी एम ई प्रमाण पत्र की जांच की तथा संरक्षा ज्ञान परखा। - 03 मई 26