क्षेत्रीय
03-May-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि एक युवक रेलवे अंडरब्रिज के नीचे बैकुंठ क्षेत्र में गांजा लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नीले-सफेद रंग के थैले में रखा करीब 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 60,000 रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जागेश्वर पारधी (19 वर्ष), निवासी ग्राम जलसो, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। - 03 मई 2026