दतिया ( ईएमएस ) | दतिया जिले के अंतर्गत सेवढ़ा तहसील के माध्यमिक विद्यालय डांगडिरौली मे पदस्थ शिक्षक श्री नारायण सक्सेना ने जनगणना के अंतर्गत एचएलबी क्रमांक 0069, रिपोली में मकान सूचीकरण कार्य को पूर्ण निष्ठा, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ 100 प्रतिशत सफलता के साथ पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। श्री सक्सेना की कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम एवं प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध तरीके से कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।चार्ज अधिकारी तहसील सेवढ़ा द्वारा उनके कार्य की प्रशंसा की गई तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह सफलता एसडीएम सेवढ़ा श्री अशोक अवस्थी एवं चार्ज अधिकारी राजेंद्र जाटव के मार्गदर्शन में संभव हुई। कलेक्टर स्वप्निल जी वानखेड़े ने शिक्षक नारायण सक्सेना द्वारा ग्राम रिपोली में मकान सूचीकरण के कार्य को पूर्ण निष्ठा, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ शतप्रतिशत सफलता के साथ पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं।