क्षेत्रीय
03-May-2026
...


- घर-घर जनजागरूकता, ट्विन बिन उपयोग, सड़क एवं नाली सफाई के साथ स्कूलों में भी चल रही स्वच्छता की पाठशाला कटनी (ईएमएस)। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। नगर के सभी वार्डों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई गतिवधियों के साथ ही नोडल अधिकारियों द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, जनजागरूकता अभियान एवं कचरा प्रबंधन संबंधी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, जिससे शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। सुचारू सफाई व्यवस्था के प्रयास स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि नगर निगम की स्वच्छता टीमों द्वारा रविवार को स्टेशन रोड, सुभाष चौक, मिशन चौक, जगन्नाथ चौक, बस स्टैंड, घंटाघर मार्ग, नई बस्ती, दुबे कालोनी, हाउसिंग बोर्ड, शिवाजी वार्ड, अमीरगंज तालाब, माधव नगर सेल्फी पॉइंट, दिव्यांचल मैरिज गार्डन के सामने वाली पुलिया सहित नगर के विभिन्न वार्डों के मुख्य एवं अन्य मार्गो की नियमित सड़क सफाई, डिवाइडरों एवं मुख्य मार्गो से धूल एवं मिट्टी के कणों की सफाई कराकर वायु सुधार के प्रयास किए गए। वहीं जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनों एवं सफाई अमला तैनात कर निरंतर नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य कराया गया। इससे शहर में जल निकासी की सुविधा सुदृढ कराने के साथ ही नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो रही हैं। कमर्शियल क्षेत्रों में संध्याकालीन कचरा संग्रहण वाहनों का भ्रमण कामर्शियल क्षेत्र से कचरा रात्रिकालीन कचरा संग्रहण सुचारू सफाई व्यवस्था के मद्देनजर निगम प्रशासन द्वारा नगर के बाजार क्षेत्रों में रात्रिकालीन कचरा संग्रहण वाहन के माध्यम से दुकानों से निकलनें वाले कचरे का संग्रहण किया जा रहा है। इस कार्यवाही से समय पर कचरा वाहन पहुचनें से दुकानों का कचरा सड़क पर नहीं आनें से सफाई व्यवस्था सुचारू बन रही है। तथा नागरिकों में भी जागरूकता की भावना उत्पन्न हो रही है। सेग्रीगेशन को बढ़ावा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत निगम की सहयोगी संस्था द्वारा नगर के विभिन्न वार्डो मंे घर-घर संपर्क कर नागरिकों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया। निगम की टीमों द्वारा ट्विन बिन के उपयोग की जानकारी देते हुए स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण (सेग्रीगेशन) को बढ़ावा देने के प्रयास किये जा रहे है। साथ ही नागरिकों से स्वच्छता संबंधी फीडबैक प्राप्त कर उनकी अपेक्षाओं एवं सुझावों के आधार पर सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कार्यवाही दुत गति से जारी है। जन जागरूकता गतिविधियां नगर निगम द्वारा स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को आचार्य विनोवा भावे वार्ड स्थित शासकीय स्कसूल दुर्गा चैक में आयोजित “स्वच्छता की पाठशाला” कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शाला स्टाॅफ को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को ईको ब्रिक्स निर्माण एवं उसके उपयोग की जानकारी देकर प्लास्टिक कचरे के पुनः उपयोग हेतु प्रेरित किया जा रहा है, ताकि भावी पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो सके। इसके अतिरिक्त बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वच्छता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं तथा नागरिकों एवं व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों के सामने साफ-सफाई बनाए रखने, डस्टबिन का उपयोग करने एवं कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की जा रही है। कीटनाशक छिड़काव अभियान निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर चलाए जा रहे कीटनाशक अभियान के तहत विगत रात्रि वार्ड क्रमांक 1,4 एवं 26 में फागिंग अभियान चलाया जाकर मच्छरों पर नियंत्रण के प्रभावी प्रयास किए गए। वही प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था के दौरान वार्ड क्रमांक 33 की विभिन्न गलियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। घुमंतू मवेशी और गंदगी करने वालों पर कड़ाई नागरिकों को सुचारू सफाई व्यवस्था के साथ - साथ सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु हांका टीम द्वारा निरंतर विभिन्न मार्गों में अभियान चलाकर घुमंतू मवेशियों को अमीरगंज गौशाला भेजने की कार्यवाही की जा रही है। वहीं सफाई नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी स्पॉट फाइन की कार्यवाही कर नगर की सफाई व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने की हिदायत दी जा रही है। नगर पालिक निगम कटनी ने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जनसहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ कटनी का निर्माण संभव है। - ईएमएस / 03 मई, 2026