इंदौर (ईएमएस)। संयंत्रों की ताजा लेवाली से आलौच्य सप्ताह के दौरान तिलहनों में सोयाबीन, सरसो व रायडे में बाजार बड़त पर रहे। खाद्य तेलों में ठहराव रहा। दलहनों में मूंग में पूछपरख से सुधार दर्ज हुआ। चना मजबूत बना रहा। किराना जिंसों में शक्कर में मजबूती रही। किराना :- शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में व्यापार ठंडा-ठंडा ही रहा। शक्कर में लेवाली से बाजार ऊँचाइयों पर देखे गये। शक्कर बाजार सप्ताहंत के दौरान 4150-4200 रू. प्रति क्विंटल तक आ गये। खोपरा गोला पूर्वस्तर 390-420 रू. प्रति किलो पर मजबूती पर देखे गये। मसाला जिंसों में व्यापार की मात्रा सामान्य रही। जीरा, सौंफ व अन्य में बाजार पूर्वस्तर पर बने रहे। सूखे मेवों में पूछपरख ठंडी है, जिससे बादाम गिरी में 20 रू. प्रति किलो का नुकसान दर्ज हुआ और बादाम गिरी बोल्ड मालों में 880-920 रू. प्रति किलो के मुकाबले 860-900 रू. प्रति किलो पर आ गया। नारियलों में व्यापार ठंडा-ठंडा ही रहा। किन्तु बाजार पूर्वस्तर पर मजबूत देखे गये। तेल तिलहन :- आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में व्यापार की मात्रा कम ही रही। सींगदाना तेल इंदौर लाइन पर 1620-1640 रू. प्रति 10 किलो से उतरकर 1570-1590 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। तिलहनों में सोयाबीन बाजार पूछपरख व माल की किल्लत से चढ़ गये। तिलहनों में सोयाबीन बाजार 400-500 रू. प्रति क्विंटल से बढ़कर 6200-6400 रू. प्रति क्विंटल पर आ गये। सरसो व रायडे में बाजार मजबूती बनाये रहे। दाल दलहन :- आलौच्य सप्ताह के दौरान दाल दलहनों में व्यापार की मात्रा कम ही देखी गयी। चने में पूछपरख के चलते भावों में सुधार रहा। चना बढ़िया मालों में 5675-5725 रू. प्रति क्विंटल पर बना रहा। तुअर में बाजार 6000-7200 रू. प्रति क्विंटल पर सुर्ख रहे। मूंग में लेवाली सामान्य है। आवकें कमजोर रहने से भावों में सुधार की स्थिति रही। मूंग में बाजार 800-8550 रू. से बढ़कर 8900-9200 रू. प्रति क्विंटल पर आ गये। तुअर में बाजार 6000-7200 रू. प्रति क्विंटल पर टिके रहे। कासलीवाल/प्रकाश/3 मई 2006