क्षेत्रीय
07-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस)। कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा नगर में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर संगठनात्मक मजबूती का दम दिखाया। स्थानीय विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) में आयोजित भाजपा मंडल कटघोरा की महत्वपूर्ण मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह और रणनीतिक सोच साफ नजर आई। दोपहर 2 बजे शुरू हुई यह बैठक मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर ठोस रणनीति बनाई गई। बैठक का माहौल पूरी तरह जोश, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता से भरा रहा। कार्यकर्ताओं ने न केवल पिछले कार्यों की समीक्षा की, बल्कि आने वाले समय के लिए स्पष्ट लक्ष्य भी तय किए। - पिछले कार्यों की समीक्षा बैठक में बीते माह आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने इन कार्यक्रमों की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। - फोकस बूथ स्तर पर बैठक में आने वाले दिनों के लिए संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई। हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने के निर्देश जारी किये गए। नए लक्ष्यों के साथ जनसंपर्क अभियान तेज करने की रणनीति बनी। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गयी। मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका मजबूत संगठन है। हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। यदि हम सभी मिलकर समर्पण के साथ कार्य करें, तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है।” बैठक में मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की सक्रिय भागीदारी रही। इसके अंतर्गत समजीत सिंह महामंत्री, मंडल कटघोरा, श्रीमती स्नेह लता पटेल उपाध्यक्ष, मंडल कटघोरा, डेकरांत देवांगन मंत्री, मंडल कटघोरा, श्रीमती उत्तरा चौहान मंत्री, मंडल कटघोरा, अनुराग दुहलानी अध्यक्ष, युवा मोर्चा, लखेश्वर देवांगन अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सुनील कुर्रे अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा, अमृत भारिया अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, गोपेंद्र पांडे महामंत्री, किसान मोर्चा, प्रदीप कुमार पटेल महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा आदि सम्मिलित हुए। बैठक में सत्यम जायसवाल, गायत्री श्रीवास्तव, दर्श कुंवर, द्रौपदी देवांगन, शिवांश पांडे, धनंजय गिरी, पंकज कुमार, सौरभ कुर्रे, श्रीमती कंचन रेलवानी, मनदीप जयसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। - 07 मई