क्षेत्रीय
08-May-2026


सिवनीमालवा(ईएमएस)। भारतीय किसान संघ सिवनी मालवा ने ज्ञापन सौंपकर उपार्जन नीति अनुसार खरीदी सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।जिसमें प्रत्येक खरीदी केंद्र पर छह कांटों से तुलाई होना अनिवार्य है। हर केंद्र पर हम्मालो की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित की जाए। एफएक्यू गुणवत्ता के नाम पर किसानों को परेशान करना तत्काल बंद किया जाए। उपार्जन नीतियों के नियमों के अनुसार समय सीमा में भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिन खरीदी केंद्रो पर वेयरहाउस फुल हो चुके हैं, उनके लिए नजदीकी खरीदी केंद्र वेयरहाउस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उपार्जन केंद्रों पर किसानों से सैंपल के नाम पर कहीं 2 किलो, कहीं 4 किलो, कहीं 5 किलो गेहूं लिया जा रहा है, इस लूटमार को बंद किया जाए। ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल की सिंचाई के लिए किसानों को 10 घंटे रेगुलर बिजली सिंचाई पंप के लिए उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलामंत्री शंकर सिंह पटेल, तहसील मंत्री सोनू भदौरिया, संजय लौवंशी, नितेश भारद्वाज,रामनारायण शर्मा, दीपक रघुवंशी, संतोष लौवंशी, राधा कृष्ण मालवीय, निर्भय सिंह सतीश रघुवंशी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 08 मई 2026