उज्जैन (ईएमएस)। 63 लाख की लागत से 07 नवीन डोर टू डोर वाहन नगर निगम के संसाधनों में शामिल हुए हैं जिनका शुभारंभ शुक्रवार को ग्रांड होटल से निगम अध्यक्ष मती कलावती यादव द्वारा वर्कशॉप विभाग की प्रभारी मती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, अपर आयुक्त संतोष टैगोर की उपस्थिति में पूजन करते हुए, फीता खोलकर एवं हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया गया* *उक्त वाहनों के अंतर्गत 07 डोर टू डोर कलेक्शन वाहन निगम मद की राशि रुपए लगभग 63 लाख की लागत से निगम के संसाधनों में शामिल हुए, डोर टू डोर वाहनों के माध्यम से जिन वार्डों में अतिरिक्त वाहनों एवं जिन वार्डों में कचरा वाहन नहीं पहुंच पाते हैं वहां पर वाहनों की व्यवस्था की जाएगी* *इस दौरान उपायुक्त संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त राघवेंद्र सिंह पालिया, कार्यपालन यंत्री जगदीश मालवीय, वर्कशॉप प्रभारी कृष्णा भूरिया उपस्थित रहें* ईएमएस/रामचंद्र गिरी/ 08 मई 2026