जबलपुर (ईएमएस)। शहपुरा थानान्तर्गत कल सुबह लगभग पांच बजे एक शादी समारोह से लोगों को लेकर लौट रहे पिकअप वाहन के चालक ने तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने की ओर जा रहे मोटर साइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी घटना के बाद पिकअप वाहन अनियत्रित होकर समीप ही एक खेत में जाकर पलट गया। घटना में पांच लोगों को गंभीर चोटें आयी है। सूचना पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस वाहन से घायलों को ईलाज के लिए जहां शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया वहीं कुछ लोगों को निजी वाहन से भी ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को जबलपुर रिफर किया गया है। शहपुरा पुलिस ने बताया कि ग्राम खमरिया गोटेगांव निवासी पूरनलाल भूमिया कल ग्राम पूरा दफाई गोटेगांव में नेतराम भूमिया की बारात मे शामिल होने पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड बाई 4885 से गया था पूरनलाल व ग्राम गोकला निवासी रामप्रसाद आगे की तरफ डाईवर केबिन में बैठे थे। सुबह लगभग पांच बजे जैसे ही सभी पाटन शहपुरा रोड शुगर मिल के पास पहुंचे उसी समय वाहन चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आगे जा रहे मोटर साइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी इसके बाद पिकअप वाहन समीप ही एक खेत में जाकर पलट गया। घटना में पूरनलाल भूमिया के सिर में व रामप्रसाद को सिर कमर व पैर में चोटें आयी है वहीं गाड़ी में बैठे हल्कू गौंड, मुन्नू गौंड व जगदीश गौंड भी घायल हो गये हैं। डायल 108 की सूचना पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस से घायलों को ईलाज के लिए शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया वहीं कुछ लोग निजी वाहन से भी अस्पताल के लिए चले गये थे। सुनील साहू / मोनिका / 09 मई 2026/ 03.59