क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इसके तहतनई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के निवासी अब घर बैठे ही जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों में सुधार कर सकेंगे। इसके लिए अब ऑनलाइन संशोधन की व्यवस्था की जा रही है। एनडीएमसी अपने आधिकारिक पोर्टल पर एक नई सुविधा शुरू करने पर काम कर रहा है। प्रस्तावित प्रणाली के तहत, नागरिक घर बैठे ही अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करके और आवश्यक सहायक दस्तावेज अपलोड करके सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/ मई/2026