क्षेत्रीय
09-May-2026
...


कांकेर (ईएमएस)। जिले के लोक निर्माण विभाग कार्यालय भानुप्रतापपुर में ठेकेदार और विभागीय कर्मचारी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़-नारायणपुर सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार नवीन अग्रवाल ने विभागीय कर्मचारी सूरज साहू पर बिल भुगतान में कथित कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। वहीं कर्मचारी सूरज साहू ने ठेकेदार और उसके साथियों पर कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को भी भेजी गई है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के शिकायत आवेदन के आधार पर जांच कर रही है। - 09 मई 2026