क्षेत्रीय
09-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत सीपत पुलिस ने ग्राम पंधी में बड़ी रेड कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत थाना पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में 8 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पंधी चारपारा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब तैयार कर बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस ने टीम बनाकर गांव में दबिश दी। रेड के दौरान आरोपी ऋषि सूर्यवंशी को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 24 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी ऋषि सूर्यवंशी पिता राधेश्याम सूर्यवंशी निवासी पंधी चारपारा थाना सीपत के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। सीपत पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे और शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - 09 मई 2026