क्षेत्रीय
09-May-2026
...


- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बढ़ाया कदम बिलासपुर (ईएमएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने यात्रियों को आधुनिक और सुगम टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंडल के सभी यात्री टिकट सुविधा केंद्रों (वायटीएसके) में जीयूआई-पीआरएस प्रणाली की सफल स्थापना कर दी है। नई प्रणाली लागू होने के बाद यात्रियों को आरक्षित टिकट बुकिंग में पहले की तुलना में अधिक तेज और सुविधाजनक सेवा मिल रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जीयूआई-पीआरएस यानी ग्राफिकल यूजर इंटरफेस आधारित पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को भारतीय रेल द्वारा डिजिटल सेवाओं के विस्तार और यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण के तहत लागू किया गया है। यह नई प्रणाली पारंपरिक टेक्स्ट आधारित इंटरफेस की तुलना में अधिक सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल है, जिससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया अधिक सहज और प्रभावी हो गई है। - त्रुटिरहित सेवा मिल रही यात्रियों को सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत वायटीएसके संचालकों को टिकट जारी करने, यात्री विवरण दर्ज करने और आरक्षण संबंधी विभिन्न सेवाओं के संचालन में आसानी हो रही है। वहीं यात्रियों को भी कम समय में बेहतर और त्रुटिरहित सेवा मिल रही है। इससे सभी टिकट सुविधा केंद्रों पर आरक्षित टिकटों की बुकिंग अधिक त्वरित, व्यवस्थित और सुचारु रूप से की जा रही है। - 09 मई 2026