क्षेत्रीय
09-May-2026
...


- ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जनसुनवाई में किया आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान ग्वालियर ( ईएमएस ) | ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को रेसकोर्स रोड स्थित अपने सरकारी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत दतिया के कर्मचारी सानू ख़ान की पत्नी को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चैक भी प्रदान किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आव्हान किया कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएंगे और एक नया स्वस्थ, हरा-भरा, नशा मुक्त समाज बनाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास की दिशा में यह कदम स्वच्छता, सुरक्षित जल और बेहतर जीवन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। दिवंगत विद्युत कर्मी की पत्नी को दिया आर्थिक सहायता का चैक जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दतिया जिले में पदस्थ रहे मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी सानू खान का विद्युत कार्य करते समय करंट लगने से निधन होने पर आर्थिक सहायता राशि के रुप में उनकी पत्नी श्रीमती मजहबी खान को सरकार की ओर से 4 लाख रुपए का चैक प्रदान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दु:खद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।