क्षेत्रीय
09-May-2026


मंडला (ईएमएस)। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमठार में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विजयपुर सेक्टर 1 एवं 2 के केन्द्रों के सेम, मेम, एसयूडब्ल्यू एवं अन्य बच्चों की आरबीएसके टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई तथा एमोक्सिलिन सहित अन्य आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। जांच के दौरान 3 बच्चों को एनआरसी के लिए रेफर किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी बीजाडांडी, आरबीएसके टीम, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। ईएमएस / 09/05/2026