क्षेत्रीय
- पुलिस अन्य वारदातों की निकाल रही जानकारी इन्दौर (ईएमएस) मंदिर प्रांगण से बाइक चुराने वाले दो बाइक चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला देपालपुर थाना क्षेत्र का है और इन चोरों ने 24 अवतार मंदिर प्रांगण से बाइक चोरी की थी। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी निकाल रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बाइक चोरों के नाम विजय पिता मेसरसिंह मोर्य और रतन पिता चंपालाल परमार निवासी ग्राम छोटी कलमेर हैं। आरोपियों ने वाहन चोरी की यह वारदात 7 मई रात 9.30 से 10.0 बजे के बीच 24 अवतार मंदिर प्रांगण में स्थित कमरे का ताला तोड़कर की थी। आनंद पुरोहित/ 09 मई 2026