इन्दौर (ईएमएस) माताओं व बच्चों में प्रेम को कला से अभिव्यक्त करने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से मदर्स-डे के उपलक्ष्य में क्रिएट स्टोरीज एनजीओ और आर्टवे गैलरी द्वारा द इमेजिनेशन स्टेशन पर निःशुल्क आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें पूजा पाटीदार ने साधारण जूट के बैग्स को एक नया और आकर्षक रूप देने की तकनीक सिखाई। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि कैसे फैब्रिक कलर्स का सही इस्तेमाल कर साधारण दिखने वाली वस्तुओं को आर्टिस्टिक मास्टरपीस में बदला जा सकता है। इस अवसर पर माताओं और बच्चों ने मिलकर जूट के बैग्स पर सुंदर आकृतियां उकेरीं और रंगों के माध्यम से अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया। प्लास्टिक के स्थान पर जूट के उपयोग को बढ़ावा देकर संस्था ने सस्टेनेबल लाइफस्टाइल का संदेश दिया। आनंद पुरोहित/ 09 मई 2026