जनगणना सुपरवाइजर्स की बैठक आहूत कर दिए निर्देश जनगणना-2027 भोपाल (ईएमएस) ।जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकानों की गणना के संबंध में निगम आयुक्त एवं प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती संस्कृति जैन ने समस्त सुपरवाइजर्स की बैठक आहूत कर जनगणना मकानों की गणना संबंधी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही हिदायत दी कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में निगम के उपायुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी हीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, सहायक निदेशक जनगणना निदेशालय म.प्र. सुश्री एन.सी.रेजी, जिला नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर जनगणना सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी, मास्टर ट्रेनर प्रो. मुकेश नापित व मनोज सैनी, राहुल सेनी आदि मौजूद थे। निगम आयुक्त एवं प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती संस्कृति जैन ने शनिवार को जनगणना-2027 के अंतर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा की। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने विगत दिनों मकान गणना संबंधी कार्यों एवं कार्य के दौरान प्रगणकों/सुपरवाइजरों को व्यावहारिक तौर पर आ रही कठिनाईयों के संबंध में भी चर्चा की और व्यावहारिक कठिनाईयों के समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। श्रीमती जैन ने निर्देशित किया कि जनगणना संबंधी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने करें साथ ही हिदायत भी दी कि जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।