क्षेत्रीय
09-May-2026
...


ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण नर्मदापुरम (ईएमएस)। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में नहरों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। प्रशासन द्वारा सिंचाई व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने एवं जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिंचाई विभाग की माइनर नहर पर अतिक्रमण किए जाने की प्राप्त शिकायत पर राजस्व विभाग एवं सिंचाई विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। नायब तहसीलदार श्री शक्ति तोमर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार नर्मदापुरम नगर तहसील अंतर्गत ग्राम मालाखेड़ी में शनिवार को सिंचाई विभाग की माइनर नहर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नहर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा जेसीबी की सहायता से नहर पर व्याप्त अतिक्रमण को हटाकर नहर मार्ग को मुक्त कराया गया। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 09 मई 2026