खरगोन (ईएमएस)। जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर(एनकयूएएस) नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की टीम ने जिला चिकित्सालय में मरीज़ों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं सम्बंधित सुविधाओं का जायजा लेकर चिकित्सालय में साफ़ सफ़ाई,आईसीयू,मरीज़ों को मिलने वाले भोजन सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर टीम अपनी गुप्त सर्वे रिपोर्ट सेंट्रल मिनिस्ट्री को पेश करेगी जिला चिकित्सालय को रैंक प्रतिशत के आधार पर सर्टिफिकेट दिया जाना है हालांकि जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन ओपीडी में भीषण गर्मी के कारण मरीजों की बढ़ रही संख्या सोनोग्राफी और एक्सरे विभागों में प्रतिदिन सैकड़ो मरीज़ों को इंतज़ार के बाद अगले दिनों के मिल रहे नम्बरों सहित विशेषज्ञों की कमी ओपीडी पर्ची से लेकर डॉक्टरों को दिखाने और दवाइयां की कतार में लगने जैसी कमियों के आए दिन उजागर हो रहे मामलों के बाद राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (एनक्यूएएस) के अंतर्गत एनएचएसआरसी, नई दिल्ली की तीन सदस्यीय टीम द्वारा जिला चिकित्सालय खरगोन का 3 दिवसीय निरीक्षण कर मूल्यांकन रिपोर्ट पेश करने के बाद जिला अस्पताल में कितना सुधार किया जायेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा मूल्यांकन के दौरान टीम द्वारा जिला चिकित्सालय के समस्त विभागों का गहन निरीक्षण, भौतिक सत्यापन एवं रिकॉर्ड परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ एवं सफाई कर्मियों से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की गई, जिसमें मुख्य रूप से मरीजों को दी जा रही सेवाओं से संबंधित प्रश्न शामिल थे। टीम ने अलग-अलग समय पर अस्पताल का भ्रमण कर एनक्यूएएस मानकों के आधार पर निरीक्षण किया।राष्ट्रीय मूल्यांकन दल में डॉ. गोपाल एस कम (महाराष्ट्र), डॉ. अंजना सदन (नई दिल्ली) एवं श्रीमती सुनीता दुहान (हरियाणा) शामिल रहीं। असेसमेंट के दौरान इमरजेंसी विभाग, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, किचन, एमसीएच, शिशु वार्ड, शिशु ओपीडी, जनरल वार्ड, लेबर रूम सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया गया।टीम द्वारा जिला चिकित्सालय में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं केयर क्वालिटी का अवलोकन के साथ ही कुछ सुधारात्मक कार्यों के निर्देश भी दिए हे इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. राजकुमारी देवड़ा, आईएमओ डॉ. कुंदन सिसोदिया, सहायक प्रबंधक अजमेर सिंह ओरिया, नर्सिंग स्टाफ सहित राज्य स्तर से आए श्री भारत बिलवाल, सुश्री सनीका भंडारे, सुश्री प्रिया सिंह बघेल एवं जिला स्तरीय टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। नाजिम/ईएमएस/09/05/2026