क्षेत्रीय
09-May-2026
...


- जगन्नाथ धर्मशाला में आयोजित साधारण सभा में वरिष्ठों के मार्गदर्शन में हुआ कार्यकारिणी का गठन; सभी पदों पर सर्वसम्मति :: इंदौर (ईएमएस)। माहेश्वरी समाज की प्रतिष्ठित संस्था मारवाड़ी माहेश्वरी प्रगति मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध और सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुआ। छावनी स्थित जगन्नाथ धर्मशाला में आयोजित संस्था की वार्षिक साधारण सभा में वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में रामकिशोर राठी को आगामी तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष चुना गया। सभा में मौजूद समाज बंधुओं ने नई टीम का करतल ध्वनि और आत्मीय आतिथ्य के साथ स्वागत किया। साधारण सभा की शुरुआत में पूर्व अध्यक्ष रामवल्लभ भूतड़ा ने अध्यक्ष पद के लिए रामकिशोर राठी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वानुमति से स्वीकार कर लिया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के गठन का पूर्ण अधिकार भी नवनियुक्त अध्यक्ष को सौंपा। परंपरा और वरिष्ठों की सलाह को प्राथमिकता देते हुए राठी ने ऊर्जावान और अनुभवी सदस्यों की टीम घोषित की। :: ऐसी है नई कार्यकारिणी :: नवगठित कार्यकारिणी में बजरंगलाल मालानी एवं कपिल लाहोटी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मनोज धूत को सौंपी गई है, वहीं सुनील बंग कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। अन्य पदाधिकारियों में श्रीकांत गिलड़ा (संगठन मंत्री), रामअवतार पलौड़ (सह मंत्री) एवं प्रकाश लखोटिया (प्रचार मंत्री) के नामों की घोषणा की गई। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिनेश परवाल, अशोक सोनी, ओम चांडक, राजीव बिनानी, विष्णु मुछाल, रामनिवास राठी, राहुल धूत, आशीष मालानी, विशाल सोनी, भरत डागा, सुमित मिनानी, प्रवीण बिहानी एवं श्रीकांत तोषनीवाल को शामिल किया गया है। संस्था के मार्गदर्शक मंडल के निर्देशन में हुए इन निर्विरोध चुनावों की समाज में सराहना की जा रही है। वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज सेवा के प्रकल्पों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। प्रकाश/09 मई 2026 संलग्न चित्र : इंदौर। छावनी जगन्नाथ धर्मशाला पर आयोजित मारवाड़ी माहेश्वरी प्रगति मंडल के त्रैमासिक चुनाव में निर्वाचित हुए पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के सम्मान का दृश्य। सिंगल फोटो : 1. अध्यक्ष रामकिशोर राठी 2. सचिव मनोज धूत