- युवा समाजसेवी ने की नवीन शेड निर्माण की घोषणा - अहिल्या माता गौशाला में संपन्न हुआ जीवदया का भव्य आयोजन; छप्पन भोग और तुलादान के माध्यम से पेश की सेवा की मिसाल :: इंदौर (ईएमएस)। समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई चेतना केवल सेवाभावी व्यक्तित्व ही जागृत कर सकते हैं। सेवा, संस्कार और करुणा का संगम दिखाते हुए केशरबाग रोड स्थित अहिल्या माता गौशाला में जीवदया का एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यहाँ युवा उद्योगपति और समाजसेवी जयसिंह जैन ने अपनी पत्नी टीना जैन के साथ गौ-सेवा के प्रति अटूट समर्पण दिखाते हुए न केवल गौ-माता का पूजन किया, बल्कि उनके संरक्षण के लिए ठोस कदम भी उठाए। मौका था जयसिंह जैन की वैवाहिक वर्षगांठ की 20वीं वर्षगांठ का। इस पुनीत अवसर पर गौ-माता को छप्पन भोग अर्पित कर सेवा की संस्कृति को जीवंत किया गया। आयोजन का मुख्य आकर्षण तुलादान रहा, जहाँ परिवार के सदस्यों के वजन के बराबर सामग्री दान कर गौ-सेवा का संकल्प दोहराया गया। अपनी खुशियों को समाज के साथ साझा करते हुए जयसिंह जैन ने गौशाला में गायों को सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से एक नवीन शेड निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणा की। 42 वर्ष की आयु में उनकी यह प्रेरणादायक सोच समाज को संदेश देती है कि जीवन के विशेष प्रसंग केवल भव्य आयोजनों तक सीमित न रहकर सेवा और दया के माध्यम से भी मनाए जा सकते हैं। :: पूर्व में भी किए कई अनुकरणीय कार्य :: उल्लेखनीय है कि जैन दंपती द्वारा पूर्व में भी जन्मदिन एवं अन्य अवसरों पर आई कैंप, कटे-फटे होंठों की सर्जरी और हार्ट सर्जरी कैंप जैसे जटिल सेवा कार्य आयोजित कर जरूरतमंदों की सहायता की जाती रही है। उनका मानना है कि वही उत्सव सार्थक है, जो किसी के जीवन में मुस्कान लाने का माध्यम बने। :: समाज ने सराहा संकल्प :: इस गरिमामयी अवसर पर अ.भा. जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं इष्ट मित्रों ने श्री जैन के निवास पहुँचकर उन्हें बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में प्रकाश भटेवरा, जिनेश्वर जैन, नरेन्द्र भंडारी, अभय बाफना, पंकज बाफना, रितेश कटकानी, विनोद मेहता, बिंदिया मेहता, आशीष धारीवाल, उपेन्द्र जैन एवं अजित जैन प्रमुख थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का केंद्र बताया। प्रकाश/09 मई 2026