क्षेत्रीय
09-May-2026
...


नर्मदापुरम(ईएमएस)। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा मानवीय एवं सामाजिक सेवा पीड़ित मानवता की सेवा को चरितार्थ करने वाले समाज के सेवाभावी शख्सियतों को सम्मानित किया है। इस अवसर पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा नर्मदापुरम जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति को उनके सेवाभावी एवं जनसेवा कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया है। अवगत हो कि जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रजापति शिक्षा के क्षेत्र में लगातार 27 वर्षों से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही आपके द्वारा हमेशा पर्यावरण और स्वच्छता के अभियानों में निरंतर सहभागिता निभाई गई है। जिसको लेकर भी आपको सम्मानित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम के पद पर पदस्थ होने के बाद आपने कार्यालय के आसपास स्वच्छता का वातावरण तैयार किया है। परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए एक बगिया भी तैयार की है। जिसकी निरंतर देखभाल हो रही है। प्रिंसिपल के रूप में सिवनी मालवा में 16 वर्ष तक कार्य किए हैं। डीपीसी झाबुआ में 5 वर्ष 3 माह कार्य किया है। जिला शिक्षा अधिकारी हरदा के रूप में 3 साल, बैतूल जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में करीब 2 साल अपनी सेवाएं दी गई है। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में आप निरंतर बेहतर कार्य करते रहे हैं। नर्मदापुरम में डीईओ पद स्थापना के उपरांत प्रयासों से विपरीत परिस्थिति में पुस्तक मेले का भी आयोजन किया। जिसका पालक गणों द्वारा भी प्रशंसा की जा रही है।