राज्य
09-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा हेतु एक आवश्यक बैठक 10 मई रविवार को सुबह 10 बजे भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में आहूत की गई है । भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा हेतु आवश्यक बैठक सुबह 10 बजे आयोजित की गई है बैठक को प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राहुल कोठारी संबोधित करेंगे, बैठक में समस्त जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने अपेक्षित जनों से उपस्थित की अपील की है । सुनील साहू / शहबाज/ 09 मई 2026/ 08.00