- मृतको एवं घायलों को 3.54 करोड़ रूपये का प्रतिकर एवार्ड पारित हुआ मीरजापुर (ईएमएस) । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन पर माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविन्द कुमार मिश्रा द्वितीय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय कुमार शुक्ला, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सत्य प्रकाश, अपर जनपद न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी (रालोअ) सन्तोष कुमार गौतम, पूर्ण कालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पल्लवी सिंह एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण संयुक्त रूप से दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्याधर्ण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किये।जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा द्वितीय ने सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक किए और राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के उद्देश्य एवं गरीबों की मदद के लिए उनके मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में निस्तारण करने एवं वादकारियों को अधिकतम सहुलियत प्रदान करने का निर्देष दिए। निस्तारित मुकदमों का विवरण जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा द्वितीय ने कुल 01 आर्बिट्रेशन निष्पादन मामलें का निस्तारण किए और मु० 3277843 रुपये आर्बिट्रेशन अवार्ड पारित किए। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, संजय कुमार शुक्ला ने कुल 33 वैवाहिक मामलों का निस्तारण किये। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सत्य प्रकाश ने 38 मोटर दुघर्टना प्रतिकर मामलों का निस्तारण किए और मु० 29481000 रूपये प्रतिकर के रूप में मृतको एवं घायलों के परिजनों को दिलाये।स्थायी लोक अदालत चेयरमैन बृजेश नरायण मिश्र ने कुल 01 मुकदमें का निस्तारण किए और 22680 रुपये प्रतिकर अवार्ड पारित किए।अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार गौतम ने कुल 01 सिविल मामले का निस्तारण किए। विशेष न्यायाधीश (एस०सी० एस०टी० एक्ट) श्रीमती रिचा जोशी ने कुल 14 मुकदमों का निस्तारण किए और मु० 6500 रुपये का जुर्माना किए।विशेष न्यायाधीश, विशेष कोर्ट संख्या-1 (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) श्रीमती शबीह जेहरा ने कुल 01 क्रिमिनल मिसलिनियस मुकदमा का निस्तारण किए। अपर जनपद न्यायाधीश, कक्ष संख्या-6 जितेन्द्र यादव ने कुल 01 आर्बिट्रेशन निष्पादन मामलें का निस्तारण किए और मु० 237789 रुपये आर्बिट्रेशन अवार्ड पारित किए। विशेष न्यायाधीश (ई०सी० एक्ट) आसिफ इकबाल रिजवी ने कुल 04 इलेक्ट्रीसिटी कम्पाउन्डेबल मामलें व एफ०आर के कुल 121 मुकदमों का निस्तारण किए, तथा 4500/- रूपये वसूले।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह ने कुल 2735 मुकदमों का निस्तारण की मु 725200 रुपये का जुर्माना वसूल किए।सिविल जज (सी०डि०) श्रीमती गरिमा सिंह ने कुल 10 सिविल मिसलीनिस, 02 सक्सेशन व 04 मूल वादों के निस्तारण किए और मु० 1929911 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए। पूर्ण कालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पल्लवी सिंह ने 568 बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन के मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराये और मु० 27218297 रुपये पर बकायेदारों से समझौता कराकर ऋणवसूली कराये।अपर सिविल जज (सी०डि०), कक्ष संख्या-1 आनन्द कुमार द्वितीय ने 105 मुकदमों का निस्तारण किए और मु० 1050 रूपया जुर्माना वसूल किये। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष सख्या-2 श्रीमती सोनाली मिश्रा ने कुल 288 मुकदमों का निस्तारण किए और मु0 12250 रुपये जुर्माना वसूल किए। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एफटीसी श्रीमती सोनल अग्रवाल ने 122 मुकदमों का निस्तारण किए और मु० 2200 रूपया जुर्माना वसूल किए। सिविल जज (जूनियर डिविजन) श्रीमती रेखा विश्वकर्मा ने कुल 20 सिविल मिसलीनिस, 03 सक्सेशन व 04 मूल वादों एवं 51 क्रिमिनल मुकदमों के निस्तारण किए और मु0 510 रूपये जुर्माना एवं मु0 537303 रुपये का प्रतिकर अवार्ड पारित किए।सिविल जज (जू०डि०) चुनार ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने कुल 01 मूलवाद व 01 सक्सेशन वादों का निस्तारण किए और मु० 187644 रुपये का प्रतिकर अवार्ड पारित किया।सिविल जज (जूनियर डिविजन) एफटीसी (महिलाओं के विरूद्ध कारित अपराध से सम्बन्धित) अभिनव देवेश शुक्ला ने कुल 83 मुकदमों का निस्तारण किये और 800 रूपया जुर्माना किये। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय लालगंज सुमित कुमार यादव ने 53 मुकदमों का निस्तारण की और मु० 2600 रूपया जुर्माना किये। सिविल जज (जूडिशियल डिविजन) एफ०टी०सी० अभिषेक सिंह ने कुल 54 मुकदमों का निस्तारण किए और मु० 1500 रुपये का जुर्माना किए।विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम ने कुल 09 मुकदमों का निस्तारण किये और मु० 9600 रूपये जुर्माना वसूल किये। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय ने कुल 01 मुकदमों का निस्तारण किये और मु० 300 रूपये जुर्माना वसूल किये। सहायक श्रमायुक्त द्वारा 02 मामलों का निस्तारण किया गया और 2682608 रुपये पीडितों को चेयरमैन उपभोक्ता फोरम द्वारा 03 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं नोडल अधिकारी (रालोअ) के अच्छे प्रयास से नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारियों व तहसीलदार नायब तहसीलदारों के न्यायालयो, चकबन्दी न्यायालयों द्वारा निस्तारित राजस्व वाद कुल 52078 मामलों का निस्तारण किया गया।नगरपालिका परिषद ने 1296 मुकदमों का निस्तारण किए।विद्युत विभाग के 818 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किए और 115000 रुपये का जुर्माना वसूल किए।मुख्य चिकित्साधिकारी ने 13580 प्रीलिटिगेशन चिकित्सीय प्रकरणों का निस्तारण किए। किए। ई-चालान यातायात के 2704 चालानो का निस्तारण हुआ और मु० 953000 रूपया जुर्माना वसूल आरटीओ विभाग से 10129 चालानों का निस्तारण किए और मु० 32700000 रुपये शमन शुल्क वसूल किए।राष्ट्रीय लोक अदालत, में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री संजय कुमार शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सत्यप्रकाश, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम नोडल अधिकारी (रालोअ) संतोष कुमार गौतम, पूर्ण कालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पल्लवी सिंह एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोशिएसन अभयराज सिंह, वरिष्ठ लिपिक सुनील सोनी, डाटा इंट्री आपरेटर रंजीत कुमार, कनिष्ठ लिपिक नितिश दुबे एवं सूरज कुमार, एवं पराविधिक स्वय सेवकगण एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किए। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है। *शशि भूषण दूबे कंचनीय