क्षेत्रीय
09-May-2026
...


मधुबनी, (ईएमएस)। पुलिस महानिदेशक बिहार के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के नेतृत्व में जिले भर में शुक्रवार को विशेष कुर्की अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार तथा पुलिस पर हमला जैसे गंभीर मामलों में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकता के आधार पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में कुल 5 कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया। वहीं, 9 इश्तेहार वारंट का तमिला कराया गया। इसके अलावा विभिन्न मामलों में लंबित 99 सम्मन वारंटों का भी निष्पादन किया गया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्तिक कुमार/संतोष झा- ०९ मई/२०२६/ईएमएस