अहमदाबाद (ईएमएस)| गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शनिवार को पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागी हुए। उन्होंने नवनियुक्त मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ अर्पित करके हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और दिशादर्शन में भाजपा शासित सभी राज्य विकास, गुड गवर्नेंस और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं, तब अब पश्चिम बंगाल भी इस विकास यात्रा में सहभागी हुआ है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धा व्यक्त की कि पश्चिम बंगाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में अब ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को साकार करेगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल विकास, शांति, सुशासन और समृद्धि के मार्ग पर नई ऊंचाइयां प्राप्त करे, ऐसी हृदयपूर्वक शुभकामनाएं भी दी। सतीश/09 मई