राष्ट्रीय
10-May-2026
...


-12 मई को शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी,(ईएमएस)। असम बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा के नाम पर मुहर लग गई है। सरमा लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे। वह 12 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। हिमंता बिस्वा सरमा की यह ताजपोशी के साथ ही असम में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। उत्तर-पूर्व में पार्टी की पैठ को और मजबूत करने के रूप में देखी जा रही है। पिछले कार्यकाल में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम विभागों को संभालने वाले सरमा के पास अब पूरे राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी होगी। बता दें 4 मई को आए चुनाव नतीजों में बीजेपी ने राज्य की 126 में से 82 सीटों पर बंपर जीत हासिल की थी। सिराज/ईएमएस 10मई26