राष्ट्रीय
10-May-2026


गुवाहाटी,(ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता असम में सरकार के गठन की प्रक्रिया को लेकर रविवार को असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में राज्यपाल के साथ बैठक लोकभवन में तय थी। एक अधिकारी ने कहा कि नई सरकार के गठन से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई। राज्य में राजग द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किया और असमगण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) इसके घटक दल हैं। असम विधानसभा चुनावों में राजग ने दो-तिहाई बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल किया है। यहां ​​126-विधानसभा सीट में से बीजेपी ने 82 सीट जीतीं हैं, जबकि सहयोगी दलों अगप और बीपीएफ ने 10-10 सीट हासिल की हैं। बीजेपी के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल से मुलाकात से पहले बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने बैठक की थी। सिराज/ईएमएस 10मई26