क्षेत्रीय
11-May-2026
...


- बिजली से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जायेगा - पंकज डेहलिया महाराजपुर (ईएमएस)। अघोषित बिजली कटौती और स्वतंत्र फीडर सेपरेशन , जर्जर केबल बदलाव सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर महाराजपुर में विधुत वितरण कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। सोमवार सुबह करीब दस बजे ग्राम पंचायत महाराजपुर सरपंच महोदया आकांक्षा संतोष सोनी, ग्राम के युवा और वरिष्ठ नागरिकों के साथ बिजली आफिस ज्ञापन सौंपने एकत्रित हुए। जहां पर कनिष्ठ अभियंता सुनील अहिरवार अज्ञात कारणों से उपस्थित नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति और विभागीय जवाबदेही के कारण कार्यपालन अभियंता रहली पंकज डेहलिया, मनदीप डीम्हा कनिष्ठ अभियंता देवरी को ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा गया । पंकज डेहलिया द्वारा मेंटेनेंस और सुधार कार्य हेतु दो दिन और स्वतंत्र फीडर सेपरेशन सहित गुणवत्ता पूर्ण केबिल बदलाव कार्य के लिए एक माह की समय सीमा में ठीक करने का आश्वासन दिया। सरपंच प्रतिनिधि और युवा नेता संतोष सोनी ने ग्रामीणों की ओर से कार्यालय में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता सुनील अहिरवार की जगह नये अधिकारी की मांग की और महाराजपुर बड़ा कस्बा होने के कारण मेंटेनेंस के लिए स्थाई कर्मचारी नियुक्त किया जाय जिससे आगामी बरसात के मौसम में लोगों को विधुत कटौती सहित अन्य परेशानीयों का सामना न करना पड़े। जिसके जबाब में पंकज डेहलिया द्वारा कनिष्ठ अभियंता के विरुद्ध विभागीय जांच और नई नियुक्ति के लिए आश्वस्त किया गया । साथ ही सभी कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने की बात कही। कार्यक्रम की पूर्व सूचना के वावजूद भीषण गर्मी में ना छांव,ना पीने का पानी और ना बैठने की व्यवस्था विभाग द्वारा नहीं की गई जिससे तेज तापमान में भी ग्रामीणों ने धूप में खड़े होकर बातचीत कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद ग्राम पंचायत महाराजपुर की सरपंच महोदया आकांक्षा संतोष सोनी ने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा अगर आश्वासन की समय सीमा में सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पंचायत महाराजपुर सरपंच महोदया आकांक्षा संतोष सोनी, वरिष्ठजन, युवा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति रही। निखिल सोधिया/ईएमएस/11/05/2026