क्षेत्रीय
12-May-2026
...


- आपने हमें ताकत दी, आपकी मंशानुरूप होंगे विकास कार्य: आशीष दुबे जबलपुर (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के अंतर्गत जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने सोमवार को बरगी विधानसभा के भेड़ाघाट मंडल अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का प्रवास कर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। ग्राम पंचायत प्रवास कार्यक्रम के तहत सांसद श्री दुबे ने पड़ुआ, पिपरिया, कूड़न, बिल्हा, सिहोदा, लामी, गडर पिपरिया, ज्वाप, कैथरा, सहजपुर, बंधा एवं बिलखरवा ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव सुने। सांसद श्री दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रवास के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों हेतु भवन,शेड,चबूतरा इत्यादि से जुड़े अनेक जनोपयोगी कार्यों से जुड़ी मांग से माननीय सांसद श्री दुबे को अवगत कराया गया जिसे सासंद श्री दुबे ने त्वरित रूप से सांसद मद से पूर्ण कराने का निर्देश दिया एवं अन्य कार्यों और योजनाओं के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रवास कार्यक्रम के दौरान श्री नीरज सिंह विधायक बरगी,श्री राजकुमार पटेल जिलाध्यक्ष,श्रीमति आशा गौंटिया जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमति चंद्रकिरण गोस्वामी जनपद अध्यक्ष जबलपुर सुखराम पटेल वरिष्ठ नेता, शारदा दुबे वरिष्ठ नेता, विद्यासागर दुबे वरिष्ठ नेता, आशीष पटेल, राजेश दाहिया, धीरज पटेल, हरि सिंह, श्रीमति अल्का गर्ग, श्रीमति सुनीता दाहिया, संदीप शुक्ला, विश्वजीत सिंह तोमर, किशोर सिंह, श्रीमति नीता जैन, नीलू बाजपेयी, ओम दुबे, अखिलेश नामदेव, अतुल त्रिपाठी, दिनेश पटेल, मनोज पटेल, प्रदीप पटेल प्रिंस पटेल, अमित टहनगुरिया, मुकेश जैन, संदीप पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। - 12 मई 2026/ 01.45