मिर्जापुर (ईएमएस)। मई।उत्तर प्रदेश के कृषि निर्यात नीति 2019 के अंतर्गत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझंवा शुचिस्मिता मौर्या, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह के प्रतिनिधि के साथ बैठक की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता उपस्थित रहें। बैॅठक में ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति के अंतर्गत दिए जा रहे विभिन्न अनुदानों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करायी गयी। जिसमें क्लस्टर आधारित खेती कर जनपद में विकासखण्डवार एफपीओ अपना 50 से 100 हैक्टर निर्यातोन्मुख क्लस्टर गठन कर उपज का मौलिक या प्रसंस्कृत उत्पाद निर्यात कर देने पर 10 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त क्लस्टर नजदीक प्रसंस्करण इकाई के द्वारा 40 प्रतिशत निर्यात करने पर निर्यात नीति से अनुदानित कराया जाएगा। इसी प्रकार परिवहन निर्यात नीति के अंतर्गत निर्यातक को परिवहन लागत का अनुदान दिया जाएगा। इसी नीति के अंतर्गत जनपद में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में पोस्ट हार्वेस्ट या निर्यात पर डिग्री डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ करने में अनुदान की व्यवस्था होने की कार्रवाई कराये जाने के जानकारी प्रदान किया गया। एपीडा से श्री शुभम राय ने सरदार पटेल निर्यात सुविधा केंद्र चुनार की जानकारी प्रदान किया गया। इस अवसर पर कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग के डा अमित यादव मंडल अधिकारी विन्ध्याचल मंडल उपस्थित रहे। - 12 मई /2026