मिर्जापुर (ईएमएस)। मई। शासन के निर्देश के अनुपालन मे जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के मार्गदर्शन सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर नगर के मार्गो से होते हुए पंचमुखी महोदव मन्दिर पर पहुंचकर भारी संख्या में महिलाओ के द्वारा जलाभिषेक किया गया। भारतीय संस्कृति आस्था व श्रद्धा का प्रतीक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत जनपद मुख्यालय के गंगा नदी तट पर स्थित नगर बरिया घाट पर प्रातः 08 बजे पीले परिधान मे कलश को लेकर लगभग 100 से अधिक महिलाएं उपस्थित हुई। उनके द्वारा शिव भजन करते हुए बरियाघाट गंगा नदी से जल लेकर पंचमुखी महादेव तक पदयात्रा कर प्राचीन पचंमुखी महादेव मन्दिर मे मे भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसी प्रकार जनपद के ग्रामीण अंचलो में स्थित शिव मन्दिरो पर कलश यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया। बरियाघाट प्राचीन पंचमुखी महादेव मन्दिर पर उपस्थित महिलाओ को प्रसिद्ध सोमनाथ मन्दिर के पुननिमार्ण की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमनाथ मन्दिर की विशेषताएं, सांस्कृतिक पुनरूत्थान तथा उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मंदिर के प्रांगण में महिलाओ द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। - 12 मई /2026