लेख
15-May-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, 30 अमावस्या, शनिवार, भरणी नक्षत्रे, शोभन योगे, वल करणे, मेष की चंद्रमा, अमावस्या वट सावित्री व्रत, तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम प्रकृति वाला, जिद्दी-हठी, शिक्षक, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिन्सपल, उत्तम व्यापारी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, लेखक-कवि, राजदूत एवं प्रशासनिक अधिकारी होगा। मेष राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक रहेगा, कार्यगति में सुधार, शुभ समाचार अवश्य मिलेगा। वृष राशि :- कुछ बाधायें कष्टप्रद रखें, शरीर कष्ट, कारोबार में बाधा अवश्य बनेगी, ध्यान दें। मिथुन राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष, परिश्रम सफल होगा, स्त्री से सुख प्राप्त होगा। कर्क राशि :- समय पर सोचे हुए कार्य होंगे, व्यवसाय क्षमता में वृद्धि होगी। fिसंह राशि :- कुटुम्ब की समस्याएं सुलझें तथा सुख शांति से समय व्यतीत होवेगा। कन्या राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास, आशानुकूल सफलता का हर्ष, बिगड़े कार्य बनेंगे। तुला राशि :- योजनाएं पूर्ण होंगी, सतर्कता से कार्य निपटा लेवें, रुके कार्य बन जायेंगे। वृश्चिक राशि :- कार्यगति उत्तम, चिन्ताएं कम हों, प्रभुत्व एवं प्रतिष्ठा अवश्य मिलेगी। धनु राशि :- आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्यगति उत्तम, भावनाएं संवेदनशील रहेंगी। मकर राशि :- अधिकारी वर्ग के तनाव से क्लेश, मानसिक अशांति, कार्य अवरोध होगा। कुंभ राशि :- मनोबल बनाये रखें किन्तु आपके हाथ से कुछ नया कार्य अवश्य ही होगा। मीन राशि :- दैनिक कार्यगति उत्तम, कुटुम्ब में सुख, समय उत्तम ही बीतेगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका