-पोंडा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रहे थे, सुप्रीम कोर्ट में याचिका थी लंबित पणजी,(ईएमएस)। गोवा कांग्रेस के नेता केतन भाटीकर की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार रात उस समय हुई, जब 38 वर्षीय भाटीकर कर्नाटक के दांडेली गांव जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, गोवा-कर्नाटक सीमा पर करमल घाट इलाके में किसी काम से उतरने के दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। इसके बाद उन्हें तत्काल गोवा के धरबंदोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यहां बताते चलें कि भाटीकर पोंडा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे थे। हालांकि हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह चुनाव रद्द कर दिया गया था। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की थी, जो फिलहाल लंबित है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हिदायत/ईएमएस 15मई26