राष्ट्रीय
15-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज गुरुग्राम में भारतीय पेट्रोलियम प्रबंधन संस्थान में 11वें विचार-मंथन सत्र की अध्यक्षता की। मंत्री पुरी ने बताया कि सत्र में भारत के तेल और गैस क्षेत्र में अनुसंधान, विकास, नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से गहरे पानी में ड्रिलिंग सहित घरेलू अन्वेषण और उत्पादन क्षेत्र में और सुधार लाने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा बैठक में आकस्मिक योजना और वैश्विक व्यवधानों से उत्पन्न जोखिम कम करने के लिए भारत के ऊर्जा आयात में विविधता लाने के तरीकों की भी समीक्षा की गई। पुरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारतीय नवाचार और क्षमता द्वारा संचालित सुरक्षित, किफायती, टिकाऊ और आत्मनिर्भर ऊर्जा सुनिश्चित करना है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/ मई/2026