राष्ट्रीय
15-May-2026


मुंबई,(ईएमएस)। महाराष्ट्र सरकार ने स्वयंभू बाबा अशोक खरात से कथित संबंधों के आरोप में डिप्टी कलेक्टर अभिजीत भांडे पाटिल को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई। भांडे-पाटिल वर्तमान में मुंबई स्थित स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) में तैनात थे। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले ने कहा कि शुरुआती जांच में अधिकारी के अशोक खरात से संबंध होने के संकेत मिले हैं। सरकार ने मार्च महीने में ही भांडे-पाटिल को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया था। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आने वाले दिनों में अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। हिदायत/ईएमएस 15मई26