राष्ट्रीय
15-May-2026


नई दिल्ली,(ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को होने की संभावना है। बैठक में सभी केंद्रीय मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य केंद्रीय राज्य मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा मोदी 3.0 सरकार के दो वर्ष पूरे होने से पहले संभावित कैबिनेट विस्तार और फेरबदल को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार जून के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। मोदी सरकार ने 10 जून 2024 को शपथ ली थी और अब सरकार अपने दो वर्ष पूरे करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री बैठक में बचत और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर भी चर्चा कर सकते हैं। हाल ही में 10 और 11 मई को हुई रैलियों में प्रधानमंत्री ने लोगों से ईंधन बचाने और अनावश्यक सोना खरीदने से बचने की अपील की थी। हिदायत/ईएमएस 15मई26