जबलपुर (ईएमएस)। पाटन पुलिस ने कंतोरा तिराहा पर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 319 पाव देशी शराब और एक बाईक जब्त की है| पाटन थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि गत दिवस मुखबिर की सूचना पर कंतोरा तिराहा पर बेरिकेडिंग लगाकर वाहन चैकिंग के दौरान एक बाईक क्रमांक एमपी 20 जेडए 4292 को रोकने का प्रयास किया जो पाटन तरफ भागने लगा जिसका पीछा करते हुए रिंग रोड पर सुमन नगर कालोनी रिछाई रांझी निवासी 51 वर्षीय उत्तम सिंह भदौरिया उर्फ परषोत्तम सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर उसके पास से 319 पाव देशी शराब व शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 15 मई 2026 / 05.38