- 139 पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधानक के रूप में हुआ पदस्थापना मधुबनी, (ईएमएस)। मधुबनी जिले के विभिन्न थाना एवं अनुसंधान इकाइयों में लंबे समय से पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का एसपी योगेंद्र कुमार ने बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। जिलादेश के तहत जारी आदेश में 2 वर्ष से अधिक अवधि से एक ही स्थान पर कार्यरत 139 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए थाना एवं इकाइयों में पदस्थापित किया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार अनुसंधान इकाई, नगर थाना में पदस्थापित एसआई मनोज कुमार को बेनीपट्टी थाना, आकांक्षा राज को खिरहर थाना, उपेंद्र कुमार सिंह को लौकही थाना में पदस्थापित किया गया है। वहीं एसआई देवेंद्र कुमार गिरी को पंडौल थाना, अभिषेक प्रसाद यादव को चलंत विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। जबकि अनुसंधान इकाई, सकरी थाना में कार्यरत एसआई मो. जलालुद्दीन को बेनीपट्टी थाना, एएसआई विरेंद्र कुमार यादव को लदनियां थाना एवं एसआई दीपु कुमार को हरलाखी थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है। राजनगर थाना से जुड़े कई पदाधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। एसआई मेधा कुमारी को औंसी थाना, एसआई विकास कुमार को पतौना थाना, एसआई श्रेया शालिनी को अरेर संग्राम थाना तथा एसआई अनिल कुमार को महिला थाना भेजा गया है। वहीं एसआई हरेकृष्ण चौधरी को घोघरडीहा थाना एवं एसआई धीरेंद्र राय को बासोपट्टी थाना में पदस्थापित किया गया है। इसी प्रकार जयनगर, मधवापुर, खजौली, लौकही, फुलपरास, बिस्फी, झंझारपुर, बाबूबरही, हरलाखी, अंधरामठ, भेजा एवं अन्य थानों में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। तबादला सूची में शामिल प्रमुख नामों में एसआई संदीप कुमार सिंह को लौकही थाना, एसआई लालबाबू राय को लखनौर थाना, एसआई प्रीतम कुमार को आरएस शिविर थाना, एसआई रूपा कुमारी को आरएस शिविर थाना, एसआई अरविंद पासवान को मेजा थाना, एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह को बाबूबरही थाना भेजा गया है। एसआई रिया कुमारी को झंझारपुर थाना, एएसआई तरुण कुमार वर्मा को नगर थाना, एसआई प्रिया कुमारी को बेनीपट्टी थाना तथा एसआई मनीषा कुमारी को पुलिस केंद्र, मधुबनी में पदस्थापित किया गया है। कुल 139 पुलिस पदाधिकारियों को जिला में एक थाना या पुलिस केंद्र से दूसरे थाना में पदस्थापित किया गया है। एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तीन दिनों के अंदर नव पदस्थापित थाना में योगदान करने का निर्देश दिया है। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए व्यापक फेरबदल से विभिन्न थानों की कार्यशैली में तेजी आने तथा अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्तिक कुमार/संतोष झा- १५ मई/२०२६/ईएमएस