15-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। मिशन नींव कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी सहायिकाओं हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कलेक्ट्रेट के झूलाघर में आयोजित किया गया। यह नवाचार अशोकनगर जिले में प्रारंभ किया गया। जिसका उद्देश्य सहायिकाओं को खेल-आधारित शिक्षा एवं प्रारंभिक बाल विकास की गतिविधियों में सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रसेना भिड़े के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि आंगनवाड़ी सहायिकाएं बच्चों के लिए सीखने का सकारात्मक एवं खेल-आधारित वातावरण कैसे तैयार कर सकती हैं। इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षण में विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवहारिक अभ्यासों के माध्यम से आंगनवाडी सहायिकाओं की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण का संचालन स्वाति पांडेय एवं कौशल पाठक द्वारा किया गया। रॉकेट लर्निंग की ओर से प्रशिक्षण का नेतृत्व किया गया। सीनियर प्रोग्राम मैनेजर दीपशिखा गुप्ता एवं जिला समन्वयक विपिन रघुवंशी द्वारा गतिविधियों का संचालन एवं सहयोग प्रदान किया गया। ईएमएस / दिनांक 15/5/026