क्षेत्रीय
15-May-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर बुधवार शाम डीजल न मिलने की बात पर पंपकर्मियों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। युवक पंप कर्मियों पर वाहन से टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास भी कर रहे है। इस विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी वायरत हो रहा है। मिली जानकारी अनुसार मंडलेश्वर.महू जामगेट रोड स्थित सोमखेड़ी पेट्रोल पंप पर यूपी पासिंग काली स्कॉर्पियो में आए तीन युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए पंप कर्मी को जान से मारने का प्रयास किया और फिर फरार हो हुए। कार सवार युवकों से सेल्समेन ने डीजल नहीं होने की बात कही, तो स्कॉर्पियो चालक ने न केवल उसे पास बुलाकर थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद गाड़ी से उतरे दूसरे युवक ने भी मारपीट शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने स्कॉर्पियो से सेल्समेन को कुचलने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पंप कर्मचारियों ने संचालक को सूचना दी और इधर पंप संचालक थाने पहुंचे। घंटों इंतजार के बाद एफआईआर दर्ज की गई । ईएमएस / 15/05/2026