शाजापुर (ईएमएस) । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मोहन बड़ोदिया पुलिस ने पिछले एक साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी शाजापुर कोतवाली क्षेत्र का निगरानी बदमाश भी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशों पर काम करते हुए थाना प्रभारी एसआई अरविन्द सिंह तोमर को मुखबिर से आरोपी की सटीक लोकेशन मिली थी। सूचना के आधार पर 14 मई की रात पुलिस टीम ने दबिश देकर लोहरवास निवासी मोहन लाल पिता शंकर लाल गुर्जर को धर दबोचा। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। इस शातिर बदमाश को पकड़ने में थाना प्रभारी तोमर के अलावा कार्यवाहक प्रधान आरक्षक हेमेन्द्र सिंह जादौन, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, शैलेन्द्र शर्मा और सुरेश राठौर की अहम भूमिका रही। ईएमएस / 15 मई 2026.