क्षेत्रीय
15-May-2026
...


धार (ईएमएस) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार द्वारा धार जिले के लिए राकेश चौहान को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वर्तमान में राकेश चौहान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है। राकेश चौहान अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती भाजपा जिला महामंत्री राकेश पटेल देवेंद्र सोनोने सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।