क्षेत्रीय
16-May-2026
...


देवरी/सागर (ईएमएस )। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर निर्माण कार्य के चलते रविवार 17 मई 2026 को देवरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 33 के.वी. देवरी फीडर का शटडाउन रहेगा। जानकारी के मुताबिक, देवरी 132 के.वी. गौरझामर-देवरी अति उच्च दाब लाइन के मार्ग में एनएच-44 पर पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 2 नग ई.आर.एस. टावरों में कंडक्टर स्ट्रिंगिंग एवं टावर मॉडिफिकेशन-शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से उक्त अवधि में विद्युत सप्लाई बंद रखने का निर्णय लिया गया है।विद्युत विभाग ने बताया कि शटडाउन के दौरान देवरी फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्र, गांव एवं उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए निर्धारित समय में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है। निखिल सोधिया/ईएमएस/16/05/2026